Education
🔴 Breaking

103 बच्चों को वितरित किए गए पहचान -पत्र, चेहरे पर दिखा उत्साह

विद्यालय में पहचान, सुरक्षा और अनुशासन को बढ़ावा देने की पहल

35 views

कौशाम्बी : विकासखंड मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय सेसा व प्राथमिक विद्यालय इंदारियापार में बुधवार को 103 बच्चों को पहचान-पत्र वितरित किए गए। पहचान- पत्र पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह नजर आया। विद्यालय स्तर पर की गई इस पहल का उद्देश्य बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ ही सुरक्षा, अनुशासन और विद्यालय से उनके जुड़ाव को मजबूत करना है।

पहचान - पत्र वितरण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को इसे नियमित रूप से धारण करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि विद्यालय परिसर में पहचान-पत्र उनकी पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके साथ ही बच्चों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन व विद्यालय की व्यवस्थाओं का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक विनोद कुमार, अनुज शुक्ला, शिखा सिंह, मुकेश कुमार, ज्ञानी लाल, गिरीश चंद्र पाण्डेय व रीता देवी का सहयोग रहा। एआरपी अनुज वर्मा व एल एल एफ की श्वेता सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पहचान-पत्र के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी छोटी-छोटी गतिविधियां बच्चों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं।

विद्यालय में पहचान पत्र व्यवस्था लागू होने से बच्चों की पहचान आसान होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। शिक्षकों के अनुसार इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। अभिभावकों में भी विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर विश्वास बढ़ेगा। शिक्षकों, एआरपी व एल एल एफ के समन्वित प्रयास से आयोजित यह पहल विद्यालयी वातावरण को अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।