Education
🔴 Breaking

25 सितंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटा अटेवा

सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ पदाधिकारियों ने शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का किया आह्वान

19 views

कौशाम्बी :अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर 25 सितंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों और सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर रविवार को लखनऊ स्थित अटेवा कार्यालय में मंडल व जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने शिक्षक-कर्मचारियों से अनुशासन के साथ रैली में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जनपद कौशांबी का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला महामंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति और रैली में शामिल होने वाले शिक्षक-कर्मचारियों की तैयारियों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों को अटेवा से जोड़ने पर जोर दिया।

राजकुमार ने पेंशन बहाली से जुड़े गीतों के माध्यम से शिक्षक-कर्मचारियों में उत्साह भरते हुए रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। वहीं जिला मंत्री रमेश चंद्र के नेतृत्व में जिले में हुई सदस्यता को संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ाया गया। जिला संगठन मंत्री विनोद यादव ने सदस्यता अभियान को गति देते हुए अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।

समीक्षा बैठक में रामू सिंह ने प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों से अपील की कि आगामी एमएलसी चुनाव में विजय कुमार बंधु को हरसंभव सहयोग देकर सदन तक पहुंचाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने शिक्षक-कर्मचारियों से संगठित होकर मतदान के माध्यम से बंधु को विजयी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश व विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने 25 सितंबर की रैली में अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने व सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।