अध्यक्ष,जिला पंचायत ने बहुद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
कौशाम्बी: अध्यक्ष,जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से बहुद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का आठवाँ चरण जनपद में प्रारम्भ किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में समस्त गौवंशीय पशुओं एवं महिषवंशीय पशुओं (262400) का टीकाकरण किया जाना है (04 माह से छोटे एवं 08 माह से ऊपर ग्याबन पशुओं को छोड़कर)।
खुरपका-मुंहपका एक विषाणु जनित संक्रामक रोग है,जिसके संक्रमण में आ जाने के उपरान्त पशु को तेज बुखार आता है, मुंह से लार गिरती है, मुंह एवं पैरों में छाले पड़ जाते है, पशु चारा खाना छोड़ देता है, दुग्ध उत्पादन घटते-घटते शून्य हो जाता है। ग्याबन पशु गर्भ गिरने की सम्भवना हो जाती है और अगर सही समय पर ईलाज नही दिया गया तो पशु की मृत्यु हो सकती है। इस रोग से विदेशी नस्ल की गाय ज्यादा प्रभावित होती है।
इस रोग से बचाव के लिए टीकाकरण मात्र एक रास्ता है। राष्टीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम,जो केन्द्र सरकार द्वारा पोषित है एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित है, मे समस्त पशु पालकों के द्वार पर उनके पशुओं में निशुल्क टीकाकरण किया जाता है।टीकाकरण से पूर्व कान में छल्ला डलवाना अनिवार्य है। टीकाकरण उपरान्त टीम द्वारा आपके पशुओं में किये गये टीकाकरण को "भारत पशुधन एप" पोर्टल पर अपलोड किया जाना है, जिसके उपरान्त ही टीकाकरण कर्मी को उसके मानदेय दिये जाने का प्राविधान है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि पशुपालन विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जो 45 दिनों तक चलेगा, के दौरान टीका कर्मियों का सहयोग करते हुये अपने समस्त पशुओं में टीका लगवाये एवं टीकाकरण कार्य से पूर्व ईयर टैग (छल्ला) अवश्य लगवायें।
