Education
🔴 Breaking

बच्चों के साथ बैठकर चखा मध्यान्ह भोजन

कंपोजिट विद्यालय शंभुई में जिला समन्वयक ने परखी भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई का लिया जायजा

53 views

कौशाम्बी : मंडलायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कड़ा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय शंभुई में जिला समन्वयक एमआइएस वरुण पांडेय ने पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी और स्वच्छता की जानकारी ली। इसके बाद वह बच्चों के बीच बैठ गए और उनके साथ मध्यान्ह भोजन किया। अधिकारियों के बच्चों के साथ भोजन करने से विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने भोजन वितरण की प्रक्रिया, रसोईघर की साफ-सफाई तथा भोजन तैयार करने में अपनाई जा रही व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृपा शंकर द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। जिला समन्वयक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।