कौशाम्बी : मंडलायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मंझनपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय आषाढ़ा में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था परखी। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और इसके बाद बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। बीईओ ने रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति देखने के साथ भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने भोजन वितरण के दौरान बच्चों की संख्या और व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक मौजूद रहे। बीईओ ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित रखने और बच्चों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया
Education
🔴 Breaking
बच्चों के साथ भोजन कर परखी एमडीएम की गुणवत्ता
कंपोजिट विद्यालय आषाढ़ा में बीईओ ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और वितरण व्यवस्था देखी
15 views
