Education
🔴 Breaking

बेटियों को मिला नेतृत्व का अवसर, छवि ने संभाली विद्यालय की कमान

मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा ने किया प्रार्थना सभा से लेकर कक्षाओं के निरीक्षण तक का संचालन

44 views
बेटियों को मिला नेतृत्व का अवसर, छवि ने संभाली विद्यालय की कमान
1 / 2
Image 1 of 2(Primary Cover)

एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनी छवि, संभाली विद्यालय की कमान

बेटियों को मिला नेतृत्व का अवसर, छवि ने संभाली विद्यालय की कमान

मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा ने किया प्रार्थना सभा से लेकर कक्षाओं के निरीक्षण तक का संचालन

कौशाम्बी : मिशन शक्ति व बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा विकासखंड सिराथू में अनूठी पहल की गई। विद्यालय की मेधावी छात्रा छवि कुशवाहा को एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व शैक्षिक उत्कृष्टता के आधार पर उसे पूरे दिन विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। छवि ने भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया।

एक दिन की प्रधानाध्यापिका के रूप में छवि ने प्रार्थना सभा का संचालन किया। इसके बाद कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति देखी और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यालय में साफ-सफाई व अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही छोटे बच्चों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया।

छवि ने कहा कि बेटियों को अवसर और जिम्मेदारी दी जाए तो वे भी विद्यालय और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस पहल से अन्य छात्राओं में भी आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर खुशी अग्रहरी, सुनैना, नैना, अमृता राज मौर्य, अंशिका, जानवी और शिवानी देवी सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं। विद्यालय परिवार ने छवि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं में नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है।