Accident
🔴 Breaking

धान की कटाई करने गए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोखराज के शहजादपुर गांव की घटना, स्वजनों ने किया अंतिम संस्कार

28 views

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी 65 वर्षीय किसान शिव मूरत मौर्य की गुरुवार सुबह खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुबह करीब 3:30 बजे घर से धान की फसल काटने के लिए खेत गए थे। बताया जा रहा है कि खेत में काम करने के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर किसान पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल स्वजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग खेत पहुंचे। किसान को मृत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्वजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना से परिवार में मातम पसरा है। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।