Others
🔴 Breaking

एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान, विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में योगदान के लिए किया प्रेरित

अधिकतम सदस्यता दिवस पर रणजीत पंडित इंटर कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से किया संपर्क

10 views

कौशाम्बी :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से सोमवार को अधिकतम सदस्यता दिवस के अवसर पर विकासखंड कड़ा के शहजादपुर स्थित रणजीत पंडित इंटर कालेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की और राष्ट्र निर्माण व सामाजिक दायित्वों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों से संपर्क कर संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता व राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद इच्छुक विद्यार्थियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह पटेल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में परिषद से जुड़कर शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

इस दौरान दिव्य केसरवानी, अनुराग चौरसिया, सूरज सोनकर, पवन भट्ट, विराट भट्ट, मयंक शर्मा, जिज्ञासु शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।