Education
🔴 Breaking

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षण की नई विधियों से रूबरू हुए शिक्षक

बीईओ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, विद्यालयों में प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

55 views

कौशाम्बी : ब्लाक संसाधन केंद्र कौशांबी में एफएलएन व एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय बैच का पांचवां दिन सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों को सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन खंड शिक्षा अधिकारी डा. अरुण कुमार सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ ही प्रतिभागी शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण में मिली जानकारी और गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) धर्मनाथ मौजूद रहे। संदर्भदाता अनिल कुमार सिंह, कृष्ण प्रकाश सिंह, मोहम्मद शादाब (एलएलएफ), अमित कुमार शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार सिंह व ओम नारायण साहू (एआरपी) ने विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण तकनीकों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर तृतीय बैच के शिक्षकों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव व नवीन शिक्षण विधियों का विद्यालयों में प्रयोग कर बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने का संकल्प लिया।