Others
🔴 Breaking

गंगा घाट पर जहरीले जंतु के काटने से अधेड़ की मौत

मछली पकड़ने गया था अधेड़, झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

32 views

कौशाम्बी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी एक अधेड़ की शनिवार भोर गंगा घाट पर जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय काफी देर तक झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

गौसपुर गांव निवासी नरेश कुमार (पुत्र दूखी लाल) शुक्रवार रात मछली पकड़ने के लिए गंगा घाट गए थे। बताया जाता है कि भोर में वह घाट पर बने चबूतरे पर सो गए। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराई जाती रही। काफी देर बाद जब उनकी हालत गंभीर हो गई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

अधेड़ की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।