Social
🔴 Breaking

ग्रामीणों संग निकाली मसूरिया माता की यात्रा

रामपुर मड़ूकी ग्राम प्रशासक मानसिंह की अगुवाई में माता अंबारी को ग्रामीणों ने चढ़ाया निशान

3 views

कौशाम्बी: सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव के ग्राम प्रशासक मान सिंह यादव की अगुवाई में मंगलवार को ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मसूरिया माता अंबारी के लिए यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने मसूरिया माता के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने माता को निशान चढ़ाकर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्राम प्रशासक मान सिंह यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से ग्रामीणों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता से गांव में सौहार्द का वातावरण बनता है।

यात्रा में शारदा प्रसाद, इंद्रजीत, सोहन, ज्ञान सिंह, मक्खन लाल, लखन, संतलाल और किशोरी लाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।