Education
🔴 Breaking

इंडियन इंटेलिजेंस परीक्षा में बच्चों ने उत्साह से दिखाई प्रतिभा

प्राथमिक विद्यालय देवीगंज प्रथम में कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, शिक्षकों ने संभाली व्यवस्था

26 views

कौशाम्बी: कड़ा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देवीगंज प्रथम में गुरुवार को कक्षा पांच के विद्यार्थियों की इंडियन इंटेलिजेंस परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। प्रश्नपत्र मिलते ही बच्चों ने एकाग्रता के साथ प्रश्नों को हल करना शुरू किया। निर्धारित समय में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।

परीक्षा के दौरान विद्यालय में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल रहा। शिक्षकों ने परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी विद्यार्थियों के उत्तर प्रपत्र एकत्र कर विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिए गए।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा को परखने के साथ उनमें स्वस्थ शैक्षिक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापक जुबेर अहमद सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।