Politics
🔴 Breaking

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/प्रदेशीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

राजनीतिक दलों से विधान सभा चुनाव 2027 के चुनाव में प्रस्तावित मतदेय स्थल को लेकर मांगे गए आपत्ति एवं सुझाव

52 views

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/प्रदेशीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को एन.आई.सी. सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन के सम्बन्ध में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2027 के लिए दिनांक 04-07-2026 को आलेख्य रूप से प्रस्तावित किये गये मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में यदि कोई सुझाव/आपत्ति हो तो आज ही लिखित रूप में सम्बंधित उप जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही कराते हुए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव दिनांक 28-07-2026 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ को भेजा जा सके।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव एवं उप जिलाधिकारी चायल प्रेरणा गौतम तथा जिला कोषाध्यक्ष भा. ज.पा. आशीष कुमार, जिला सचिव स.पा. प्रदीप चौधरी, विधान सभा अध्यक्ष ब. स.पा. बंशीलाल चौधरी, जिला मंत्री कांग्रेस हेमंत कुमार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) देव नारायण सिंह पटेल उपस्थित रहें।