जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का किया आकस्मिक निरीक्षण
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज सायं 4:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान आर.आर.के. अशोक कुमार से नकल के लिए लंबित आवेदनों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि समयबद्ध नकल जारी किया जाए। उन्होंने शस्त्र अनुभाग के निरीक्षण के दौरान शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, नजारत एवं चकबंदी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/पटल सहायकों को निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
उन्होंने अभिलेखों का व्यवस्थित तरीके से रखरखाव सुनिश्चित करने एवं कार्यालयों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों के वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
