जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरसवां का किया आकस्मिक निरीक्षण
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरसवां का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी, सरसवां एवं प्रधानाध्यापक से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की संख्या, छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए एवं छात्रावास में रात्रि के समय वार्डन की उपस्थिति सुनिश्चित रखी जाए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई कराने, छात्राओं की सुविधा के लिए कूलर की व्यवस्था करने तथा परिसर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने नाराजगी प्रकट करते हुए बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर छात्राओं से संवाद कर किया। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
