जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की।

19 views
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए कड़े निर्देश
1 / 2
Image 1 of 2(Primary Cover)

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला समन्वयक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय योगेश तिवारी को प्रतिदिन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कमी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से जर्जर विद्यालयों/भवनों के ध्वस्तीकरण/नीलामी तथा परिषदीय विद्यालयों के मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिभावकों को जागरूक किया जाए, कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय स्कूल ड्रेस में ही भेजें।

जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों से हाईटेंशन तार शिफ्ट कराए जाने की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत से कहा कि अवशेष 37 विद्यालयों से भी हाईटेंशन तार 30 अक्टूबर,2026 तक शिफ्ट करा लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को अवशेष विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने एवं सफाई कर्मियों के माध्यम से विद्यालय में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों का नामांकन और बढ़ाया जाए तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि डायट मेंटर्स को विद्यालय आवंटित किया जाए। उन्होंने डायट मेंटर्स को आवंटित विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टूडेंट डिजिटल रजिस्टर में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए नियुक्त स्पेशल एजुकेटर की उपस्थिति का सत्यापन करा लिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।