'जल सारथी' ऐप से ग्रामीण पेयजल योजनाओं की रियल टाइम जानकारी, अब एक क्लिक पर

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं की निगरानी एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'जल सारथी' मोबाइल ऐप लॉन्च

27 views

'जल सारथी' ऐप से ग्रामीण पेयजल योजनाओं की रियल टाइम जानकारी, अब एक क्लिक पर

कौशाम्बी: जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं की निगरानी एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'जल सारथी' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप उत्तर प्रदेश सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एवं जानकारियां अब आमजन को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

'जल सारथी' ऐप के माध्यम से नागरिक जलापूर्ति की रियल टाइम जानकारी, योजना की वर्तमान स्थिति, शिकायत पंजीकरण एवं निस्तारण, ग्राम पंचायतवार जानकारी तथा आवश्यक सूचनाएं एवं अलर्ट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सेवाओं की पारदर्शिता, निगरानी और शिकायतों के त्वरित समाधान को बढ़ावा मिलेगा।

अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) संदीप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल ऐप स्टोर से 'जल सारथी' ऐप डाउनलोड कर इसकी सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा जल जीवन मिशन की डिजिटल सेवाओं से जुड़ें। ऐप के माध्यम से ग्रामीण पेयजल योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध है।