खंड शिक्षा अधिकारी में एमडीएम की गुणवत्ता परखी

मूरतगंज के कसिया प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन किया

4 views

एमडीएम की गुणवत्ता परखी, बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया

मूरतगंज (कौशाम्बी)। बुधवार को मूरतगंज खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार उमराव ने कसिया पूर्व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। बीईओ ने भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद बच्चों के साथ बैठकर एमडीएम खाया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर बच्चों से भी जानकारी ली। बीईओ ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा।