Education
🔴 Breaking

खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण

छात्र-छात्राओं के शैक्षिक कार्यों को लेकर दिया निर्देश

22 views

आरटीई के तहत प्रवेशित छात्रों का बीईओ ने किया भौतिक सत्यापन

खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हिना सिद्दीकी ने मंगलवार को केंस पब्लिक स्कूल, मूरतगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत आवंटित छात्रों के सापेक्ष विद्यालय में लिए गए प्रवेशों का भौतिक सत्यापन किया।

जांच के दौरान सभी नवप्रवेशित छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में अध्ययन करते हुए मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ और विद्यालय में मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि आरटीई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि वे अन्य छात्रों के समान बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने और शिक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।