Others
🔴 Breaking

मा.राज्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी व स्वीकृत प्रमाण-पत्र किया प्रदान

मा. राज्यमंत्री जी ने स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड एवं सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रूपये-03 करोड़ 78 लाख 90 हजार धनराशि का डमी चेक किया प्रदान

24 views

मा.राज्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी व स्वीकृत प्रमाण-पत्र किया प्रदान

कौशाम्बी : मा. राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, उत्तर प्रदेश श्रीमती कृष्णा पासवान जी ने आज मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों-विमला देवी, सुमन देवी व बबिता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत-पत्र/आवास की चाबी, कृषि उद्यमी स्वालंबन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बकरी पालन, भेड़ पालन व सुकर पालन के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

मा. राज्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 338 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड के रूप में रूपये-एक करोड़ एक लाख 40 हजार धनराशि तथा 185 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रूपये-02 करोड़ 77 लाख 50 हजार धनराशि का डमी चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, निवर्तमान विधायकगण लाल बहादुर, संजय कुमार गुप्ता व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेंद्र कुमार फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शांति देवी, ज्योति केशरवानी, नीतू कनौजिया तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।