Education
🔴 Breaking

मिशन शक्ति के अंतर्गत निहारिका बनीं एक दिन की कक्षाध्यापिका

बालिका शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश, ‘एक पहल’ लघु फिल्म से किया जागरूक

9 views
मिशन शक्ति के अंतर्गत  निहारिका बनीं एक दिन की कक्षाध्यापिका
1 / 2
Image 1 of 2(Primary Cover)

कौशाम्बी : मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत मंगलवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय चिल्ला शहबाजी में कक्षा तीन की छात्रा निहारिका को एक दिन के लिए कक्षाध्यापिका बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें शिक्षा, आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान मातृशक्ति के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए नारी के महत्व, सम्मान और समाज के विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को बालिका शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बच्चों को बालिका शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘एक पहल’ नामक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका अंजली शर्मा का सहयोग रहा।