Crime
🔴 Breaking

मितुवापुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

दोनों पक्षों से चले फावड़ा और कुल्हाड़ी आधा दर्जन से ज्यादा घायल

61 views

खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव में शनिवार शाम खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच फावड़े व कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट हुई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में एक पक्ष से फुलकी देवी पत्नी फूल सिंह, फूल सिंह, विमल सिंह, कमल सिंह और कुंवर सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से कन्हैया लाल पुत्र नोखे, महेंद्र पुत्र संगम लाल और संतलाल पुत्र महेंद्र सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। खेत की मेड़ को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मूरतगंज चौकी इंचार्ज कुमार संकरम ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जांच के बाद उचित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।