Education
🔴 Breaking

मुख्य विकास अधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, ककोढा का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने आश्रम पद्धति विद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं छात्रों को समय से उपलब्ध कराए जाने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिए निर्देश

36 views

मुख्य विकास अधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, ककोढा का किया निरीक्षण

कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने आज जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, ककोढा का निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 312 छात्र अध्ययनरत पाये गए, जिनकी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज पायी गयी। उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील न होने के कारण मरम्मत किया जाना पाए जाने पर निर्देशित किया कि सी.सी.टी.वी प्रतिदिन 24 घण्टे क्रियाशील रखा जाय। उन्होंने विद्यालय परिसर में घास उगी पाए जाने पर तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास परिसर में कहीं-कहीं गन्दगी एवं खिड़कियों में लगी जाली एवं शौलाचयों में लगे कुछ दरवाजे टूटे हुए पाए जाने पर शीघ्र मरम्मत/नए दरवाजे लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य एक सप्ताह में पूर्ण हो जाए। शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं छात्रों को समय से उपलब्ध कराई जाए एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।