Others
🔴 Breaking

मूरतगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी तिरंगा यात्रा में भाग लिए

20 views

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंगलवार को मूरतगंज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सेंता गांव से हुई। यहां से यात्रा मूरतगंज बाजार पहुंची और मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस चौकी तक गई। इसके बाद यात्रा वापस लौटकर पल्हाना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।

यात्रा में चायल विधायक पूजा पाल, प्रयागराज-कौशांबी कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू, पार्षद सुरेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह जादौन, कमलेश साहू, चंद्रबली पटेल और भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही।