कौशाम्बी:पृथ्वी का हरा भरा रखने के संकल्प को लेकर आज प्राथमिक विद्यालय चायल में कक्षा 4 के बच्चों ने नाट्य मंचन किया। कक्षाध्यापक आनंद कुमार एवं रघुनाथ द्विवेदी के निर्देशन में बच्चों को नाटक के लिए अलग रोल्स दिए गए। किसी बच्चे को पृथ्वी का किरदार दिया गया, किसी को ओजोन, किसी को प्रदूषण। इस तरह से आनंद कुमार द्वारा नाटक की पटकथा लिखी गई। बच्चों ने आज ओजोन दिवस पर ओजोन परत की महत्ता समझते हुए पृथ्वी माता को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। नाट्य मंचन के दौरान उपस्थित ए आर पी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ओजोन लेयर पृथ्वी का सुरक्षा कवच है जो ग्लोबल वार्मिंग के चलते खतरे के मुहाने पर है और इसमें छेद हो रहा है जो खतरे का सूचक है। रघुनाथ द्विवेदी ने बताया कि हम सभी को जल की बचत करनी चाहिए तथा, अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करना चाहिए जिससे ओजोन परत और अधिक सुदृढ़ हो सके।नाट्य मंचन के पश्चात बच्चों पृथ्वी को हरा भरा बनाने की शपथ ली और संकल्प लिया कि सभी बच्चे एक एक पौधा अवश्य लगाएंगे।
Education
🔴 Breaking
नाट्य मंचन के माध्यम से लिया ओजोन परत की सुरक्षा का संकल्प
प्राथमिक विद्यालय चायल के बच्चों ने ओजोन दिवस पर दिया हरियाली का संदेश
45 views
