कौशाम्बी : सरसवां विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय डेढ़ावल में शुक्रवार को नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Education
🔴 Breaking
नवरात्र पर कन्या भोज कर बालिकाओं के सम्मान का दिया संदेश
प्राथमिक विद्यालय डेढ़ावल में श्रद्धा के साथ हुआ आयोजन, भारतीय संस्कृति व संस्कारों के प्रति किया प्रेरित
167 views
