Education
🔴 Breaking

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक बीआरसी मंझनपुर के सभागार में संपन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक संपन्न,संगठन के विस्तार हेतु बनी रणनीति

70 views

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक संपन्न,संगठन के विस्तार हेतु बनी रणनीति

कौशाम्बी :शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक बीआरसी मंझनपुर के सभागार में संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बैठक में जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी ने संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, गुरुवंदन कार्यक्रम, कर्तव्य बोध दिवस, “हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ” अभियान सहित आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतापगढ़ विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक इस समाज के निर्माण की नींव डालते हैं, उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है ऐसे में शिक्षकों को स्वस्थ चित्त से कार्य करने हेतु उन्हें दबाव मुक्त रखे जाने की आवश्यकता है और शिक्षक ही भारत को विश्व गुरु के पद पर पुनर्स्थापित करेंगे।बैठक में सभी अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहसंयोजक अवनीश ने किया।बैठक में विभाग सहकार्यवाह सूबेदार, जिम्मी करवरिया,अनुपमा देवी,रघुनाथ,अजय सिंह, ज्ञानेश,बालचंद्र,अनुराग, आलोक, अमरदीप,सुरेश,

शिवभरोश,रामकृष्ण साहू,सुरेन्द्र मौर्य,ओमप्रकाश सरोज, विनाचंद्र रजक,अनूप,फरोग अहमद,फ़रहत नसीर,अनुज त्रिपाठी,राजकिशोर शुक्ल,शचींद्र, पीयूष, नीरज,अरुण शुक्ल,स्नेहांशु, गोरखनाथ, विमलेश, विद्याचरण सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।