Education
🔴 Breaking

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को निकाली रैली

विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

43 views

कौशाम्बी : सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुर, मूरतगंज में सड़क यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए।

इस दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि सड़क पार करते समय दोनों ओर देखकर आगे बढ़ें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यातायात संकेतों का पालन करने के साथ ही सड़क पर सावधानी बरतें। शिक्षकों ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

इस मौके पर इंचार्ज सहायक अध्यापिका गीता गुप्ता, अतुल पांडेय, पूजा श्रीवास्तव, कंचन राय, प्रतिमा मौर्य सहित सभी अनुदेशिकाएं, आशा, संध्या और सरोज देवी मौजूद रहीं।