कौशाम्बी: स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत बुधवार को सिराथू तहसील परिसर से स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष भोला यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर "हर बच्चा स्कूल जाए", "शिक्षा है सबका अधिकार" जैसे जागरूकता संदेश देते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। बच्चों और शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नाम परिषदीय विद्यालयों में दर्ज कराने व नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह, तहसीलदार सिराथू सिद्दार्थ सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
रैली के समापन पर सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराया
