Education
🔴 Breaking

सपनों के भारत की तस्वीर उकेर पायल ने जीता पहला स्थान

बुलेट ट्रेन, गगनयान और चंद्रयान के साथ डिजिटल इंडिया व महिला सशक्तीकरण को चित्र में दी जगह

55 views

सपनों के भारत की तस्वीर उकेर पायल ने जीता पहला स्थान

बुलेट ट्रेन, गगनयान और चंद्रयान के साथ डिजिटल इंडिया व महिला सशक्तीकरण को चित्र में दी जगह

फोटो

संसू जागरण टेढ़ीमोड़ : सिराथू विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावां में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन और नोडल शिक्षक अवनीश मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना के अनुसार विकसित और आधुनिक भारत की तस्वीर कागज पर उकेरी। सभी प्रतिभागियों के चित्रों का मूल्यांकन करने के बाद छात्रा पायल के चित्र को प्रथम और नीलू के चित्र को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।

छात्रा पायल ने अपने चित्र में आधुनिक विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। उसके चित्र में बुलेट ट्रेन, गगनयान, चंद्रयान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तीकरण, इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा के आधुनिक स्रोतों को स्थान दिया गया। चित्र के माध्यम से छात्रा ने तकनीकी प्रगति के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का सपना उकेरा।

प्रधानाध्यापिका भावना शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पायल को कलर देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में सहायक अध्यापक विजयराज सिंह, दीपनारायण मिश्र और शशांक कुमार उपस्थित रहे।