Environment
🔴 Breaking

सप्ताह भर चले भूजल सफ्ताह में आमजन को पानी की हर एक बूँद का संचयन व उसके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति किया गया जागरूक

भूजल सप्ताह का हुआ समापन

24 views

सप्ताह भर चले भूजल सफ्ताह में आमजन को पानी की हर एक बूँद का संचयन व उसके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति किया गया जागरूक

कौशाम्बी: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के दिशा-निर्देशन में दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2026 तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया गया।

भूजल सप्ताह में भूजल संरक्षण/रिचार्ज एवं भूजल के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा भूजल शपथ, रैली एवं निबन्ध व चित्रकला के माध्यम से पानी की हर एक बूँद का संचयन एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए किए।

जनपद में सप्ताह के मध्य ग्रामस्तर, विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा जल शपथ कार्यशाला एवं व्याख्यान के माध्यम से जल के समुचित उपयोग एवं जल के संचयन के विभिन्न माध्यमों के बारे में चर्चा की गयी एवं आम जनमानस में जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जन-जागरूकता फैलाई गयी। इसी कड़ी में आज दिनांक 22.07.2026 को जनपद स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए जन-जागरूकता कार्यशाला एवं जिला स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपस्थित उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने दूषित जल से होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उससे बचाव के बारे में बताया गया।

उपायुक्त श्रम रोजगार ने सभी को जल शपथ दिलाई गयी एवं जनपद में जल संरक्षण के लिए किये गये प्रयास के बारे में बताते हुए पानी की हर एक बूँद का संचयन करने के लिए प्रेरित किया गया।