Education
🔴 Breaking

तिरंगा यात्रा की गूंज से पुरानी पेंशन की आवाज हुई बुलंद

अटेवा की अगुवाई में मंझनपुर में शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने यात्रा निकालकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

23 views

कौशाम्बी :पुरानी पेंशन बहाली, पूर्व में नियुक्त शिक्षकों से टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को अटेवा-पेंशन बचाओ मंच कौशांबी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएमओपीएस व प्रदेश अध्यक्ष अटेवा विजय कुमार बंधु के आह्वान पर आयोजित यात्रा में शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

डायट मैदान मंझनपुर से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अटेवा के जिला संयोजक कुशल सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा डायट मैदान से चलकर मंझनपुर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही युवाओं के लिए स्थायी रोजगार और निजीकरण समाप्त करने की मांग उठाई। संगठन की ओर से जिलाधिकारी अमित पाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज्ञापन भेजकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई।

जिला महामंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी। जिला मंत्री रमेशचंद्र सेन ने निजीकरण समाप्त करने की मांग उठाई, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है, इसलिए सरकार को इसे बहाल करना चाहिए।

अटेवा पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार शिक्षक, कर्मचारी और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले, ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा और युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकें।

यात्रा के दौरान राजकुमार ने गीतों के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को स्वर दिया।

तिरंगा यात्रा को विभिन्न कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने भी समर्थन दिया। इसमें बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, राजकीय नर्सेज संघ, पंचायती राज कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, सिंचाई विभाग संघ, बेसिक शिक्षा परिवार, लोक निर्माण विभाग संघ और संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष धीरज सिंह, जिला सह संयोजक संजय तिवारी व नयन सिंह, संगठन मंत्री विनोद यादव, कर्ण सिंह, इकबाल अली, जिला प्रवक्ता विकास पांडेय, आइटी सेल प्रभारी आशीष कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, सोनी केशरवानी, स्नेहलता, तपस्या भारती

रामू सिंह,विमल सिंह, विनोद यादव, अजय सिंह राज कुमार अभिषेक सिंह, बृज बिहारी, रामहृदय कुशवाहा, धर्मेन्द्र सिंह, अरविन्द गौड़, राजेश कुमार, केशव प्रसाद, नागेश यादव, काशी लाल, संजय यादव, शालिनी सिंह, सुषमा जायसवाल, मिथलेश सिंह, , मीरा कुमारी, सुशीला देवी, अर्पिता अग्रहरि, सहित अन्य कर्मचारी संगठनों से राज कपूर , कमलेश कुमार, कमल सिंह, रवींद्र यादव, गिरजेश कुशवाहा, ज्ञान पाल सहित

बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।