कौशाम्बी: विकासखंड सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में शुक्रवार को तिथि-भोजन का आयोजन किया गया। ग्राम निजामपुर नौगीरा के कोटेदार महेश प्रसाद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को छोले-पूरी का स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। बच्चों ने उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
प्रधानाध्यापक ने तिथि-भोजन के आयोजन के लिए कोटेदार महेश प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग और अपनत्व की भावना विकसित होती है। साथ ही समाज के लोगों की विद्यालय की गतिविधियों में सहभागिता बढ़ती है।
