Education
🔴 Breaking

तरसौरा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है:अखिलेश शुक्ला

4 views

कौशाम्बी :विकासखंड कड़ा के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तरसौरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बलराम सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल अखिलेश शुक्ला ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के जीवन एवं योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

प्राथमिक विद्यालय तरसौरा की प्रधानाध्यापिका सीमा सरोज ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बताते हुए शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में गिरजा देवी, संतोष, सुनील, भगत, अमृतलाल, गणेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा।