Education
🔴 Breaking

विद्यालयों में शत-प्रतिशत आकलन पूरा कराने पर दिया जोर

बाल वाटिका, रीडिंग कंप्लेंट, कैचअप और डिजिटल उपस्थिति समेत विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

61 views

कौशाम्बी : विकासखंड मूरतगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय कसिया पूर्व सेकेंड में बुधवार को संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। एआरपी डॉ. शशिकला पांडेय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत आकलन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का सही मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार किए जा सकें। बैठक में बाल वाटिका, रीडिंग कंप्लेंट, कैचअप कार्यक्रम, डिजिटल उपस्थिति, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति और सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर शिक्षकों को दो पाठ्यक्रम पूर्ण करने, विद्यालयों में कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और शैक्षिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों से शासन की ओर से निर्धारित शैक्षिक गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की गई। बैठक में आलोक द्विवेदी, मारुति नंदन त्रिपाठी, संकुल शिक्षक अमित सिंह, ज्योत्सना सिंह, सुनील सिंह, अनुराधा वर्मा, सविता अंबर, सुशील तिवारी और सरिता सिंह समेत संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।