Education
🔴 Breaking

विशेष कैंप में मतदाता सूची का किया अवलोकन

भाग संख्या 356 और 357 पर पहुंचे ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन के लिए किया जागरूक

18 views

कौशाम्बी : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावां में भाग संख्या 356 और 357 के मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएलओ दीप नारायण मिश्र और जीनत बेगम ने मतदाताओं से संबंधित प्रपत्र प्राप्त किए। बूथ अध्यक्ष व पार्टी प्रतिनिधि नीरज त्रिपाठी, रमेश कुमार और मानेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता सूचियों का अवलोकन किया और ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया।

भाग संख्या 356 के बीएलओ दीप नारायण मिश्र के पास नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 के तीन, नाम विलोपित कराने के लिए फार्म-7 के तीन और संशोधन के लिए फार्म-8 के दो आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, भाग संख्या 357 की बीएलओ जीनत बेगम के पास फार्म-6 के दो, फार्म-7 के तीन और फार्म-8 का एक आवेदन आया।

कैंप के दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई।