Education
🔴 Breaking

यूपी टेट में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश

बीएसए ने जारी किया आदेश, दो से चार जुलाई तक परीक्षा देने वाले शिक्षकों को दी गई सुविधा

31 views

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश मिलेगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशाम्बी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित यूपीटीईटी-2026 परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा तिथि के अनुसार विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है।

बीएसए ने बताया कि यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।